रायपुर। छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ के प्रदेश संरक्षक, छत्तीसगढ़ गोड़वाना गौड़ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज के महासचिव, वीर मेला आयोजन समिति राजा राव पठार छत्तीसगढ़ के संयोजक, आदि शक्ति मां अंगारमोती ट्रस्ट गंगरेल धमतरी के संरक्षक पूर्व कलेक्टर सेवानिवृत्त आईएएस नवल सिंह मंडावी का निधन आज दिनांक 28 मई को हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ को बहुत बड़ा आघात लगा है।

इस संबंध में सर्व छत्तीसगढिय़ा समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने बताया कि वर्ष 2016 से लेकर अब तक उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के सामाजिक हित हेतु कई आंदोलन धरना प्रदर्शन रैली किया गया और सफलता भी प्राप्त हुई। उनका मार्गदर्शन बहुत अच्छे ढंग से मिल रहा था और संगठन भी अच्छे कामों में लगा था, लेकिन आज उनके चले जाने का समाचार सुनकर छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ के समस्त पदाधिकारी हतप्रद हैं। उनके नहीं रहने से संगठन अपने आपको असहाय महसूस करने लगा है। संपूर्ण छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ की ओर से उन्हें श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

श्री यदु ने कहा कि भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हे प्रभु ऐसे व्यक्ति को बैकुंठ धाम में स्थान दें तथा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार के ऊपर आई भीषण संकट को सहन करने की शक्ति दे ओम शांति ओम शांति ओम शांति। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, महासचिव उमाकांत वर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश लोधी पटेल, उपाध्यक्ष विनोद सेन, शारदा सोनकर शिव सारथी, कृष्णा रायकर, अरुण ताम्रकार, ओमप्रकाश मानिकपुरी, दीपक सिन्हा, अश्वनी चंद्राकर, थान सिंह मटियारा, राजेंद्र भक्त पहरी, हरबंस सिंह मेरी, राजेंद्र हरमुख, कैलाश नाथ प्रजापति, आनंद निषाद, रूपेंद्र नागरजी, चुरामणि राठौर, डमरू धारी यादव कमलेश्वर वर्मा एन पी नौरोजी चंद्र पाल धनकर सोमनाथ साहू माधव देवदास लाल जी चंद्रवंशी सहसराम कर्स भोला राम मरकाम ज्ञानू राम यादव नीलकंठ वीसी हरिचरण प्रधान रामनारायण आदित्य डॉक्टर जयपाल सिंह रामखेलावन बघेल प्रेम चंद पटेल रामरतन चंद्रा उमेश भारती प्रहलाद सेन हेमंत कुमार महार ओमप्रकाश गंगोत्री संरक्षक गण सोहन पोटाई रामकुमार सिरमौर लखन लाल जी कोसले विपिन साहू टीवीएस बंछोर लोकेश्वरी नेताम महिला अध्यक्ष रानी पटेल कार्यकारी महिला अध्यक्ष धनमती यादव, उपाध्यक्ष, प्रमिला रात्रे उपाध्यक्ष जमुना सिरमौर महासचिव मोना सेन उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी कुंभकार अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र युवा विंग अध्यक्ष शिव चंद्राकर उपाध्यक्ष कौशल वर्मा महानंद साहू अशोक नायक रूद्र कुमार वर्मा मनोज पाल पीआर यदु, दिनेश निर्मलकर दूज राम कुंभकार बोधी राम निषाद दुर्गा पटेल अजय अंसा बसंत चक्रधारी चक्रधर कुंभकार श्रवण सिद्धार बघेल नंद चंद्राकर, के एल निर्मलकर, अजय चौहान, मोती पटेल, कमलेश घ्रुव, संजय सिंह, मनीष साहू, कुशल वर्मा आदि शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version