रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन एवं विभागअध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कार्यालय आने-जाने के लिए शत-प्रतिशत बसों का संचालन आज 28 मई से प्रारंभ किया जा रहा है। इस आशय का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। और इस तरह से छत्तीसगढ़ राज्य डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की खबर का असर देखने को मिला है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य डॉट कॉम न्यूज पोर्टल द्वारा दिनांक 26 मई को स्वयं के साधन से भीषण गर्मी में पुराना रायपुर से नया रायपुर विभागअध्यक्ष कार्यालय एवं मंत्रालय जाने वाले कर्मचारी के लिए बस चलाने की मांग शीर्षक एक खबर प्रसारित किया गया था। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ संचनालय विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ, इंद्रावती भवन, के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं महासचिव पुरुषोत्तम पमनानी भीषण गर्मी को देखते हुए सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए बस चलाने अथवा समस्त विभागों को विभागीय पुलवाहन से रोस्टर चार्ट अनुसार कर्मचारियों को पुराना रायपुर से नया रायपुर लाने ले जाने की व्यवस्था करने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करने की मांग पत्र मुख्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया गया था। इसके बाद आज रायपुर से नवा रायपुर के लिए मंत्रालयीन कर्मचारियों अधिकारियों के लिए बस संचालन संबंधी आदेश जारी कर दिया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version