राष्ट्रीय स्तर के इंस्टिट्यूटएनआईएफटी में हॉस्टल वार्डन ने कॉलेज के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाये है। अपने आरोप में वार्डन ने यहां तक कहा कि वह मुझे बार-बार छूते हैं और कई बार छुआ है, लेकिन मेरा करेक्टर ऐसा नहीं है…। वार्डन इसकी पुलिस में शिकायत की है। अपने शिकायत में वार्डन ने कॉलेज के डायरेक्टर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। लॉकडाउन के चलते कॉलेज का हॉस्टल अभी खाली पड़ा है।

वार्डन का आरोप है कि डायरेक्टर इसी का फायदा उठाकर रात रुकने का दबाव बनाते हैं। हॉस्टल वार्डन ने लैटर में लिखा कि मेरा घर हॉस्टल के बिल्कुल बाजू में हैं। डायरेक्टर मुझे हॉस्टल में रात रुकने को कहते हैं। मुझे कई साल हो गए काम करते हुए लेकिन आज तक किसी ने मुझे रात रुकने के लिए नहीं कहा था। उनका ऐसा कहना उनकी गंदी मंशा को दर्शाता है। मैंने अत्यधिक हिम्मत व साहस जुटाकर कहा है कि वह मुझे बार बार छूते हैं और कई बार छुआ है। लेकिन मेरा करेक्टर ऐसा नहीं है। इसलिए मैंने उनका आमंत्रण अस्वीकार कर दिया।