बिलासपुर। जिले में मदिरा के अवैध आसवन, धारण, विक्रय तथा परिवहन के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में 27 मई 2021 को ग्राम कुंआ थाना चकरभाठा में अज्ञात आरोपी से 10 लीटर हाथ भी महुआ शराब एवं ग्राम नगारडीह थाना चकरभाठा से अज्ञात आरोपी से 40 लीटर हाथ भी महुआ शराब एवं 225 कि.ग्रा. लहान बरामद कर उक्त आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) (च), 34(2) व 59(क) के तहत् प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किया गया है। इस प्रकार 02 प्रकरणों में कुल 50 लीटर महुआ मदिरा एवं 225 कि.ग्रा. मदिरा निर्माण योग्य महुआ लहान जप्त किया गया है। आबकारी उपलंभन दल में आबकारी उपनिरीक्षक आशीष सिंह, आबकारी आरक्षक मूलचंद कौशिक, राजीव जायसवाल, शुभम रजक, तथा वाहन चालक जितेन्द्र शर्मा शामिल रहे हैं।

