उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर शनिवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन 19 लोगों ने अस्पतालों और गांवों में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि प्रशासन ने केवल 25 मौत की पुष्टि की है। फरार चल रहे 50-50 हजार के इनामी शराब ठेकेदारों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं, एसएसपी ने एसओ लोधा अभय कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया। मुख्य आरोपी की पत्नी समेत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक गांव-देहात और अस्पतालों के चक्कर लगाने वाले अफसरों को शनिवार को भी दिन निकलते ही बुरी खबरों ने चौंकाना और घेरना प्रांरभ कर दिया। सुबह पिसावा थानाक्षेत्र के गांव शादीपुर में पांच मौत से अफसरों में हड़कंप मच गया। तहसीलदार संतोष कुमार ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों का आरोप था कि सभी मौत जहरीली शराब से हुई हैं। इसके बाद जट्टारी का गांव मादक और लोधा के करसुआ में मौतों की सूचना मिली। गांव करसुआ में गैस बॉटलिंग प्लांट के बाहर कैप्सूल ट्रक में भी शव मिला। अलग-अलग गांवों में मौत का क्रम जारी रहा। मेडिकल कॉलेज में दो दिन में शराब से 25 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

शनिवार देर रात तक 51 लोगों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। शवों के आने का सिलसिला जारी है। प्रशासन का कहना है कि शराब से केवल 25 ही मौतें हुई है। शेष जिन लोगों का पोस्टमार्टम हुआ है, उनकी रिपोर्ट से मौत का कारण सामने आ जाएगा।उधर, ग्रामीणों का कहना है कि मरने वालों की संख्या 51 से भी ज्यादा है, क्योंकि कई लोगों ने अपने परिजनों का बगैर पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में एक दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version