रायपुर । राजधानी में अनलॉक की शुरुआत होने के साथ ही शराब दुकानों के संचालन की भी इजाजत मिल गई है। नए आदेश के बाद देशी शराब दुकानें खुल गई हैं, और इन दुकानों में बढ़ती भीड़ के साथ शहर में आपराधिक वारदातों में भी बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार से लेकर शनिवार तक कई मामले सामने आए हैं, जहां शराब के नशे में, या शराब के लिए हिंसक वादतों को अंजाम दिया गया है।
ऐसा ही मामला राजधानी के गोपाल नगर में सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने शराब पीने से मना करने पर अपनी पत्नी पर चाक़ू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, बीच-बचाव के लिए आई बेटी को भी पीट दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल नगर इलाके में रहने वाली ममता साहू ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है कि वो मजदुरी काम करती है। पति कमल साहू भी पेशे से मजदूरी करता है। बुधवार की शाम करीब 4 बजे वो काम से लौटा। इसी दिन सरकारी आदेश के बाद देसी शराब दुकानों को खोला गया था। वो अपने साथ दो पव्वा शराब लेकर आया था। रात को करीब 11 बजे वो शराब पीने बैठ गया। मैंने उसे मना किया तो मुझे गालियां देने लगा। मैंने शराब को छीनने की कोशिश की तो मुझे लात घूसों से पीटा। महिला ने आगे बताया कि इसके बाद गुस्साए कमल ने किचन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए बाएं कान के नीचे वार कर दिया इससे मेरे गाल पर गहरा जख्म हो गया और खून बहने लगा। मेरी बड़ी बेटी भारती साहू ने बीच-बचाव किया तो पति ने उसे भी पीट दिया। खून बहता देख रात को ही वो घर से भाग गया, पड़ोस में रहने वाले लुकेश वर्मा ने मुझे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से आने के बाद महिला ने पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दी। महिला का पति फिलहाल फरार है उसे पुलिस तलाश रही है।
ज्ञातव्य है कि बुधवार 26 मई को शराब दुकानें खुली थी। दुकान खुलते ही अभनपुर के नायकबांधा में एक युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार शराब लेने गए किशोर बघेल नाम के युवक की बाइक और स्कूटी पर सवार 4 लड़कों से बहस हो गई। इतने में एक बदमाश ने किशोर की गर्दन, सीने और पेट पर चाकू से कई वार किए। मौके पर ही किशोर की मौत हो गई। अभनपुर पुलिस 4 हमलावरों की तलाश कर रही है। जिस युवक की हत्या हुई उसके खिलाफ लूट, चोरी और चाकूबाजी के केस भी थाने में दर्ज हैं।
गुरूवार से शनिवार तक थानों में कई मामले पहुंचे हैं। इनमें से एक है मोवा थाने का मामल। राजेश सोनी नाम के आलू-प्याज के व्यापारी ने शिकायत दर्ज करवाई। राजेश ने बताया कि खल्ला देवार नाम का लड़का शराब खरीदने के लिए लगी लाइन में उसके साथ धक्का-मुक्की कर रहा था। तब मैने उसे मना किया तो नराज होकर उसने गालियां दीं, फिर पास रखे शराब की शीशी मेरे सिर पर दे मारी। आरंग के कैलाश साहू सृजन सोनकर स्कूल टीचर हैं। इनका पड़ोसी चेतन लाल यादव शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और बेवजह कैलाश को पीट दिया। देसी शराब दुकानें खुलने के बाद इस तरह की शिकायतें थाने में पहुंच रही हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version