रायपुर। रायपुर से नवा रायपुर जा रही मंत्रालय के दो बसों में भिड़ंत हो गई। घटना में कर्मचारियों को चोटें आई है। बताया जाता है कि हादसे के समय दोनों बसों को मिलाकर करीब आधा सैकड़ा कर्मचारी-अधिकारी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक मंत्रालय और संचालनालय के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को लेकर जा रही बस बस क्रमांक सीजी 04 ई 3075 ने बस क्रमांक 3017 को पीछे से टक्कर मार दी है, जिससे बस में सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

