यूपी के हरदोई जिले में 3 फीट के विपिन अपनी शादी का इंतजार है. रद्धेपुरवा निवासी अपनी शादी के लिए काफी परेशान है. अपनी शादी के लिए वो अधिकारियों से गुहार तक लगा चुका है, लेकिन उसकी शादी नहीं हो रही है. दरअसल, छोटी हाइट उसकी शादी के आगे आड़े आ रही है. विपिन अर्कवंशी नर्सरी में काम करता है. विपिन अर्कवंशी का कहना है कि हाइट कम होने की वजह से शादी नहीं हो पा रही है. विपिन अपने 2 भाई-बहनों में तीसरे नंबर के हैं. विपिन ने अपने लिए जीवनसाथी की तलाश के लिए मुख्यमंत्री योगी से गुहार लगाई है. विपिन का कहना है कि उन्हें जीवन यापन करना एक समस्या नजर आने लगा है. विपिन का कहना है कि कम हाइट की वजह से उसकी शादी का सपना टूटता हुआ नजर आ रहा है. कई लड़कियों ने उसको रिजेक्ट किया है. विपिन बताते हैं कि वह एक पौधों की नर्सरी में कार्य करता है जहां 5 हजार रुपये महीना सैलरी मिलती है. विपिन के पास घर, मकान व दुकान भी है जिससे परिवार का पेट पाल सकता है. लड़की कैसी भी हो चलेगी. विपिन ने कहा कि शामली में मेरे जैसी हाइट के एक युवक अज़ीम मंसूरी की शादी कराई थी मेरी भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील है कि मेरी भी शादी करवा दें.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version