्र्ररायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा ने अपने निज सहायक रामनरेश गर्ग के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्रीमती भेंडिय़ा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मंत्री निवास कार्यालय में आज शोक सभा आयोजित कर स्वर्गीय रामनरेश गर्ग को श्रद्धांजलि दी गई।

