बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार पटेल समाज के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के बिलासपुर जिलाध्यक्ष एवं श्री आदि शक्ति सेवा संस्थान बिलासपुर के सहसचिव श्री भोजराज पटेल और उनकी टीम द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया। भोजराज पटेल लगातार समाज, पर्यावरण इत्यादि से सम्बंधित बहुत से सेवा कार्य करते आ रहे है। भोजराज पटेल द्वारा आज पर्यावरण दिवस पर यह अपील भी किया है कि प्रत्येक व्यक्ति को आपने जीवन में कम से कम 10 पेड़ लगाने चाहिए। चुंकि इस कोरोना आपदा में ऑक्सीजन के महत्व को प्रत्यक्ष रूप बताया है इससे हमको सतर्क हो जाना चाहिए कि हमारे जीवन में वृक्ष का कितना महत्व ह। वृक्षारोपण नहीं होगा तो भौगोलिक परिवर्तन होगा, ज्यादा गर्मी और वर्षा पर भी इसका प्रभाव रहेगा। सुंदरता समाप्त हो जाएगी मौसम चक्र बिगड जायेगा वर्षा नहीं होने से आकाल कि स्थिति निर्मित होंगी। इन सभी समस्याओ का एक ही निवारण है वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ द्य आज का युग विज्ञान का युग है विज्ञान ने जल थल नभ में अपने विजय का पताका फहरा रहा है साथ में पर्यावरण पर इसके फलस्वरूप बहुत से दुस्प्रभाव भी देखे है। अत: प्रत्येक व्यक्ति को यह संकल्प ले कि पर्यावरण प्को जितना हो सकें उतना कम प्रदूषित हो इस ओर पहल करना चाहिए।

