रायपुर। आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत मुड़पार-संडी स्थित गोठान में फलदार, छायादार पौधा लगाया गया। इस अवसर पर सरपंच मुरली साहू, पटवारी युगल वर्मा, जनपद प्रतिनिधि वीरेंद्र महेश्वरी, पूर्व सरपंच मोहन चेरियन, पंच हिमांशु वर्मा, ममता यादव, रामानंद साहू, हरबंस साहू, सुखचंद, कांति बाई साहू उपस्थित रहे।

