एमपी के देवास जिले के खातेगांव में महिला फूड इंस्पेक्टर इंपेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने एसडीएम संतोष तिवारी पर अश्लील संदेश भेजने और रात में घर आने की बात कही. इस पर फूड इंस्पेक्टर ने एसडीएम की शिकायत जिलाधिकारी चंद्रमौली शुक्ला से की. महिला अफसर ने तौर मीडिया के सामने आकर एसडीएम पर आरोप लगाए. वहीं, एसडीएम तिवारी ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं. गेहूं खरीदी के कार्य में गड़बड़ी पाई गई है, इसलिए यह साजिश रची गई है. खातेगांव की फूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने गुरुवार को मीडिया कर्मियों के साथ एसडीएम संतोष तिवारी पर अश्लील मैसेज समेत कई आरोप लगाए थे. फूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने कि एसडीएम पिछले 5-6 दिन से सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजे रहे थे. महिला खाद्य निरीक्षक ने यह भी आरोप लगाया कि मेरे रूम में रात को आने का दबाव बनाया गया. फूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि वह पिछले रविवार को अपने ऑफिस में बैठी थी, तभी एसडीएम आए थे. यहां से जाने के बाद उन्होंने मुझे फोन करके ऑफिस बुलाया. फूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जब वह ऑफिस गई तो एसडीएम ने मुझे गंदे तरीके से टच किया है. यह कैमरे में रिकॉर्ड है. प्रियंका अगवाल ने कहा कि सोमवार को रात 11 बजे एसडीएम ने मुझे एसएमएस करके कहा कि मैं तुम्हारे रूम पर आ रहा हूं. इसके बाद उन्होंने कलेक्टर से शिकायत की और उन्हें सबूत सौंप दिए हैं. जबकि एसडीएम ने सीसीटीवी कैमरे का डेटा डिलीट करवा दिया है. शिकायतकर्ता फूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने यह भी कहा कि एसडीएम ने रूम में आने के लिए मुझ पर दबाव बनाया. जूनियर महिला अधिकारी के इन आरोपों पर एसडीएम संतोष तिवारी ने कहा, आरोप निराधार हैं, मैं कुछ दिनों पहले तक तो इन्हें जानता भी नहीं था. जिस महिला अधिकारी ने मेरे ऊपर ये आरोप लगाएं हैं, उसकी उम्र के तो मेरे बच्चे हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version