रायपुर। ओबीसी महासभा कोर कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. पुष्पराज सिंह एवं ओबीसी वैज्ञानिक कीर्ति कश्यप राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुसार मनोज कुमार वर्मा को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया। ओबीसी महासभा अधिकारी कर्मचारी मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी रामजी सिंह ने आशा व्यक्त किया है कि मनोज वर्मा समर्पण, अनुशासन, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ समाज के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों के साथ सामंजस्य बनाकर संगठन द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

