रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार Óछत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथनÓ का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन में सम्मिलित होने के लिए 5 जून से 15 जून 2021 तक लिंक पर क्लिक कर पंजीयन कराया जा सकता है। सभी पंजीयनकर्ताओ को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन को टीशर्ट प्रदान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने हेतु आवेदक को योगासन करते हुए अपना फोटो/वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर है के साथ शेयर करना है। इसके अलावा प्रतिभागी अपना फोटो/वीडियो पर मेल भी कर सकते हैं।

