प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए दो बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त वैक्सीन देने और 80 करोड़ देशवासियों को नवंबर तक मुफ्त अनाज देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मुफ्त अनाज की स्कीम दीपावली तक जारी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त वैक्सीनेशन उपलब्ध कराएगी। पीएम मोदी ने कहा कि 21 जून से सभी राज्यों को भारत सरकार मुफ्त वैक्सीन देगी। केंद्र सरकार वैक्सीन का पूरा काम अपने हाथ में लेगी। अभी 25 फीसद वैक्सीन राज्यों के पास है। भारतीय वैक्सीन निर्माताओं की 25 फीसद वैक्सीन प्राइवेट अस्पतालों के दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सबको वैक्सीन की जिम्मेदारी सरकार की है। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से भारत की लड़ाई जारी है। दुनिया के दूसरे देशों की तरह ही भारत भी बहुत बड़ी मुश्किल से गुजरा है। कई लोगों ने अपने परिचितों और परिजनों को खोया है। ऐसे परिवारों के साथ मेरी संवेदना है। उन्होंने कोविड-19 महामारी को बीते सौ बरसों में आई सबसे बड़ी महामारी बताया। उन्होंने कहा कि अप्रैल में मेडिकल ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ गई। भारत के इतिहास में इतनी मात्रा में मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी। इसे पढऩे के लिए युद्ध स्तर पर काम किया गया। उन्होंने कहा कि 2014 में देशवासियें ने सेवा का मौका दिया तो भारत में वैक्सीनेशन का कवरेज 60 प्रतिशत के आसपास थी। हमारी दृष्टि में यह चिंता की बात थी। जिस रफ्तार से टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है। उससे देश के 40 साल लग जाते। इस समस्या के समाधान के लिए मिशन इंद्रधनुष को लांच किया। जिसके माध्यम से वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिसे भी वैक्सीनेशन की जरूरत होगा, उसे वैक्सीन दिया जाएगा। 5-6 साल में वैक्सीनेशन कवरेज 90 प्रतिशत से भी ज्यादा हो गया। हर आशंका को दरकिनार करके भारत ने एक साल के भीतर ही एक नहीं बल्कि दो मेड इन इंडिया वैक्सीन लांच कर दी। हमारे देश ने और देश के वैज्ञानिकों ने दिखा दिया कि भारत बड़े-बड़े देशों से पीछे नहीं है। देश में 23 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। देश में सात कंपनियां वैक्सीन बना रही है और बच्चों के लिए दो वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेजल वैक्सीन के लिए भी देश में रिसर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को करोड़ों दिए गए हैं। पीएम मोदी ऐसे वक्त में देश को संबोधित कर रहे हैं जब कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे मंद पड़ती जा रही है और तीसरी लहर को लेकर चिंता जताई जा रही है। दूसरी लहर के कमजोर पडऩे के बाद से ही देश के कई राज्यों में कोरोना पाबंदियों में ढील दी जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पीएम मोदी और केंद्र सरकार को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। विपक्षी नेताओं ने उन पर चुनाव को लेकर व्यस्त रहने और कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए जाने का आरोप लगाया था। साथ ही देश में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते भी सरकार को आलोचना झेलनी पड़ी थी। गौरतलब है कि संक्रमित लोगों की संख्या के लिहाज से भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। कोरोना के कारण भारत में अब तक कुल 2.89 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 3.49 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी लहर कमजोर हो चुकी है, लेकिन पाबंदियों में छूट इस संकट को और बढ़ा सकती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version