रायपुर। कोरोना संक्रमितों की संख्या राज्य में घटने के साथ विकास कार्यों को प्रदेश में एक बार फिर गति मिल गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महज चार दिनों में ही आठ जिलों को 2660 करोड़ रुपए की सौगात देने के साथ 3433 नए विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया है। नये कार्यों के लोकार्पण तथा भूमिपूजन से जहां जिलों में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, वहीं निर्माण कार्यों से रोजगार की नई संभावनाएं बनने के साथ राज्य की प्रगति सुनिश्चित हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरोनाकाल में भी प्रदेश के लोगों से लगातार संवाद बनाए हुए हैं और प्रदेशवासियों को विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं। बीते चार दिनों में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के आठ जिलों को 2660 करोड़ रूपए की सौगात दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने दुर्ग, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, कबीरधाम, राजनांदगांव और धमतरी में जनसुविधा के विकास और निर्माण से कुल 3433 कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल जिलों में विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने के साथ-साथ उस जिलों के लोगों के बीच संवाद भी स्थापित कर रहे हैं। वे शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से जुड़कर लाभ उठाने वाले हितग्राहियों, किसानों, ग्रामीणों, महिला स्व-सहायता समूहों और विभिन्न श्रेणी के हितग्राहियों के चर्चा भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 8 जून को दुर्ग और बालोद जिले को 685 करोड़ रूपए की लागत वाले 244 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिसमें दुर्ग जिले में 285.87 करोड़ की लागत वाले 57 कार्यों और बालोद जिले में 399.32 करोड़ रूपए की लागत वाले 187 विकास एवं निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 9 जून को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुन्द जिले में लगभग 565 करोड़ रूपए की लागत के 1430 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है, जिसमें बलौदाबाजार जिले के लिए 295 करोड़ रूपए की लागत के 1172 कार्यों का और महासमुन्द जिले के लिए 270 करोड़ रूपए की लागत के 258 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 10 जून को गरियाबंद और कबीरधाम जिले में 581 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत के 1270 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया, जिसमें गरियाबंद जिले में 176 करोड़ 94 लाख रूपए के 211 कार्यों का लोकार्पण और 180 करोड़ 29 लाख रूपए के 305 कार्यों का भूमिपूजन और कबीरधाम जिले में 98 करोड़ 73 लाख रूपए के 415 कार्यों का लोकार्पण और 126 करोड़ एक लाख रूपए के 339 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 11 जून को राजनांदगांव और धमतरी जिले को लगभग 828 करोड़ 37 लाख रूपए की लागत के 462 कार्यों की सौगात दिया। श्री बघेल ने राजनांदगांव जिले में 556 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत के 192 विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। जिनमें 231 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से 135 कार्यों का शिलान्यास तथा 325 करोड़ 68 लाख 20 हजार रूपए की लागत के 57 कार्यों का लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले में 271 करोड़ 51 लाख रूपए की लागत के 270 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें से 115 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत के 146 कार्यों का लोकार्पण और 155 करोड़ 74 लाख रूपए की लागत के 124 कार्यों का शिलान्यास का कार्य शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version