कोरोना महामारी के नाम अंधविश्वास से संबंधी खबरें समय-समय पर पढऩे और सुनने को मिल रही है। हद तो तब हो गई जब ग्रामीणों को कोरोना माता का मंदिर बनाकर उसमें मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना प्रारंभ कर दी। ग्रामीणों का मानना है कि कोरोना माता उन्हे इस महामारी से छुटकारा दिलाएंगी। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में नीम के पेड़ के नीचे ग्रामीणों ने मिलकर यह मंदिर बनाया है। एक रहवासी ने बताया, गांव वालों ने मिलकर इस मंदिर की स्थापना की है। सभी यहां पूजा करते हैं। माता की जो मूर्ति स्थापित की गई है, उसने मास्क पहना है। जैसे ही प्रशासन को इसकी जानकारी लगी, आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मूर्ति को वहां से हटाकर थाने में रखवा लिया। अधिकारियों का कहना है कि महामारी के नाम पर अंधविश्वास नहीं फैलाया जाना चाहिए।
