Thursday, December 11

साउथ की सबसे फेमस डिश उपमा जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। इसे बनाना काफी आसान है इसलिए सुबह के नाश्ते में ज्यादातर लोग इसे बनाते हैं। यह बनाने में जितना आसान है, उतना ही यह खाने में टेस्टी होता है। साथ ही यह हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद है। कई लोग इसे शाम की चाय के साथ भी लेना पसंद करते हैं। तो आज हम आपको उपमा बनाने का एक ऐसा तरीका बताएंगे जिसे खाकर आपको रेस्टोरेंट जैसा टेस्ट आएगा। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि

सामग्री:

2 कटोरी सूजी

2 चम्मच घी

1 छोटी चम्मच राई

कटा हुआ प्याज

2 हरी मिर्च

मटर 1/2 कटोरी

कटा हुआ गाजर

4-5 करी पत्ता

दही 3 चम्मच

पानी

नमक स्वादानुसार

विधि:

सबसे पहले धीमी आंच पर कढ़ाई गरम करने को रख दें। उसके बाद इसमें घी डालकर सूजी को भून लें। जब सूजी का रंग थोड़ा बदल जाए, तो इसे उतार कर अलग रख लें। फिर उसी कढ़ाई में घी डालें। जब घी गरम हो जाए तो इसमें राई डालें।

राई चटकते ही इसमें हरी मिर्च और प्याज डाल के चलाएं। प्याज भुनते ही इसमें गाजर, मटर डालें। इसके सॉफ्ट होने तक पकने दें। उसके बाद इसमें करी पत्ता डालें।

साथ ही पानी और नमक भी डाल लें। जैसे ही उबाल आये इसमें सूजी डालें और चलाते रहें। फिर इसमें दही डालकर अच्छे से मिला लें। बता दें कि दही डालने से उपमा स्पंजी हो जाता है।

अब इसे उतार लें। आपका रेस्टोरेंट स्टाइल उपमा तैयार हो गया है। इसे सर्व करें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
Exit mobile version