रायपुर। आपस लड़ रहे भैंसों को छुड़ाने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। बताया जाता है कि लड़ते भैंसों को अलग करते समय युवक का शरीर अॢथंग तार से छू जिससे करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना में दोनों भैंसों की भी मौत हो गई। घटना गुढिय़ारी पुलिस थाना के अंतर्गत गोगांव इलाके की है, जहां दो भैंसों को आपस में लड़ते देख 21 वर्षीय युवक प्रकाश साहू छुड़ाने लगा। ट्रांसफार्मर के पास हो रही भैंसों की लड़ाई को रोकते-रोकते युवक का शरीर खुले हुए आर्थिंग तार को छू गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दोनों भैंसों की भी करंट लगने से मौत हो गई।
