अगरतला। त्रिपुरा के राज्यपाल महामहिम रमेश बैस के द्वारा आज राजभवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर कई किस्म के फल एवं फूल के पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण के दौरान मुख्य रुप से संतोष साहा, टीके चकमा, मानिकलाल दास सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।