रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को राजभवन में भिलाई केन डू पर्वत फाऊण्डेंशन के प्रमुख श्री अतुल पर्वत ने आशा कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों के लिए ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर मशीन और मास्क प्रदान किए। उन्होंने राज्यपाल को कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। राज्यपाल ने उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि इस त्रासदी के समय आपके और आपके संस्था के द्वारा जो मानवीय कार्य किया गया है वह सराहनीय है। ऐसे कार्यों से समाज को प्रेरणा मिलती है। राज्यपाल ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया। श्री पर्वत ने बताया कि उनके द्वारा गत वर्ष 1100 परिवारों को भोजन वितरण किया गया और पुलिसकर्मियों को सहायता प्रदान की गई। साथ ही रायपुर और भिलाई में मास्क वितरण किए गए। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पुलिस स्टेशन में सेनिटाइजर मशीन वितरित किए गए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version