छ. ग. पर्यावरण मित्र समिति का पर्यावरण संरक्षण के लिये अभिनव पहल
अमलेशवर। अमलेशवर डीह निवासी मेडिकल व्यवसायी स्वर्गीय हुमन साहू का पिछले दिनों हार्ट अटैक से अचानक से निधन हो गया। जिनके याद में उनके परिजनों ने उनके स्मृति संजोए रखने के लिए स्वच्छ पर्यावरण की दृष्टि से सबसे ज्यादा आक्सीजन देने वाले पीपल पौधे का अमलेशवर डीह तालाब पार में रोपण कर उसे ट्रीगार्ड से संरक्षित किया। कहते हैं हमारे पुरातन भारतीय संस्कृति व पुराणो में पीपल के पौधे में सृष्टि के पालनहार साक्षात नारायण भगवान विष्णु का वास होता हैं, इसलिए यह वृक्ष धार्मिक दृष्टि से भी बहुत ही पूजनीय होता हैं। पौधारोपण में स्वर्गीय हुमन साहू के बड़े भैया सेवाराम साहू, उनके तीनों पुत्र ओमप्रकाश साहू, योगेश साहू, व के. आई. टी. कोचिंग के संचालक यशवंत साहू, राजकुमार साहू, अशोक साहू, शरण पाल साहू, गणेश सोनी, उत्तम सिंह ठाकुर, रवि पटेल, बेबी कुह, बेबी श्री एवं छ.ग.पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डाँ. अश्वनी साहू उपस्थित रहे। पीपल पौधे पर्यावरण मित्र समिति द्वारा भेंट किये गये थे। समिति लोगों से अपने परिजन के याद में स्वच्छ पर्यावरण के लिये एक पौधे लगाने का अभियान चला रहे हैं जो धीरे धीरे अब सार्थक हो रहा हैं, लोग पौधे लगाने के लिये उत्साहित हो रहे हैं।

