रायपुर। राजधानी रायपुर के अशोका इंप्रेशन मोवा में गंगा विष्णु चैरिटेबल ट्रस्ट एवं समस्त रहवासियों के तत्वावधान में दिनांक 17 जून से 21 जून तक अशोका इंप्रेशन परिसर स्थित नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री शिव परिवार, मां शीतला जी एवं श्री हनुमानजी की मूर्तियों की भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है। इस पांच दिवसीय यज्ञ समारोह के सभी कार्यक्रम मां भगवती के उपासक एवं भागवताचार्य और त्रिकालदर्शी (चाउर वाले बाबा)चाय वाले बाबा आचार्य पंडित नरेन्द्र नयन शास्त्री के सानिध्य में संपन्न होंगे। इस समारोह में लोगों से सपरिवार उपस्थित होने की अपील आयोजन समिति द्वारा की गई है। इस भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का विवरण निम्रानुसार है-दिनांक 17 जून को प्रात: 8 बजे गणेश पूजन, प्रात: 10 बजे जलयात्रा, दोपहर 3 बजे वेदी पूजन, शाम 5 बजे पंचांग पूजा, ब्राम्हण वरण, दिनांक 18 जून को प्रात: 9 बजे वेदी पूजन, प्रात: 11बजे घंटा एवं शंख शिखर एवं कलश पूजा, सांय 4 बजे अन्नाधिवास, जलाधिवास, शययाधिवास, दिनांक 19 जून को प्रात: 9 बजे वेदी पूजन प्रात: 11 बजे शर्कराधिवास, शिवजलाधिवास, अन्नाधिवास, शययाधिवास, शाम 7 बजे आरती, दिनांक 20 जून को प्रात: 9 बजे वेदी पूजन, प्रात: 11 बजे जिलाधिवास, फलाधिवास, अन्नाधिवास, शययाधिवास, शाम 5बजे शीतला माता प्राण प्रतिष्ठा एवं शिखर प्रतिष्ठा एवं मंदिर श्रंगार, शाम 7 बजे आरती, दिनांक 21 जून को प्रात: 9 बजे वेदी पूजन एवं देव नगर भ्रमण, एवं हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा, दोपहर 2 बजे शिव बारात एवं प्राण प्रतिष्ठा एवं शाम 6 बजे हवन भंडारा एवं आरती का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति में विभास अग्रवाल, प्रदीप सहारे, डॉ. व्हीकेएन पटनायक, प्रितेश शर्मा, रोहित किरण, बोमेन्द्र चंद्राकर शामिल है।
मां भगवती के उपासक एवं भागवताचार्य और त्रिकालदर्शी (चाउर वाले बाबा)चाय वाले बाबा आचार्य पंडित नरेन्द्र नयन शास्त्री के सानिध्य में भगवान श्री शिव परिवार, मां शीतला जी एवं श्री हनुमानजी की मूर्तियों की भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह 17 से
Previous Articleगोधन न्याय योजना से दुग्ध व्यवसाय को मिला संबल
Next Article कोरोना से एक और शेर की मौत

