धरमजयगढ़। लंबे समय बाद धरमजयगढ़ में आज स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में एडमिशन लिया गया। इस स्कूल के खुलने का लोगों को इंतजार था। निजी इंग्लिश मीडियम स्कूल के भारी भरकम खर्च से बचने के लिए भारी संख्या में लोगों ने एडमिशन लेने हेतु आवेदन किया। लेकिन पहली से ग्यारहवीं कक्षा के लिए मंगाये गये आवेदन से चयन के लिए अनोखा नियम अपनाया गया और लाटरी निकालकर उम्मीदवारों का चयन किया गया। सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नए कांसेप्ट के साथ शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय में नि:शुल्क शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे हैं। इसी कड़ी में धरमजयगढ़ के आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एडमिशन के लिए लॉटरी निकाली गयी। सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल को लेकर आकर्षण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रचार प्रसार की कमी के बावजूद बड़ी संख्या में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश हेतु आवेदन मिले थे। लेकिन प्रत्येक कक्षा में केवल चालीस छात्र छात्राओं को ही प्रवेश दिया गया। बाकी अभिभावकों के चेहरे में चिंता की लकीर स्पष्ट झलक रही थी। अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों ने सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन किया था आज लॉटरी के जरिये बच्चों को प्रवेश दिया गया साथ ही आरक्षित सीटों पर भी प्रवेश किया गया!!इस तरह सरकारी स्कूलों की घटती लोकप्रियता के बीच शासन की महत्वाकांक्षी योजना आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल ने एक नई ऊर्जा का संचार किया है।
कहां जाएंगे पुराने इंग्लिश मीडियम स्कूल डुगरुपारा के बच्चे
पूर्व में धरमजयगढ़ स्थित वार्ड क्रमांक छ: डुगरूपारा में भी पहली से आठवीं तक शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित किया जा रहा था। इस स्कूल में दो से ढाई सौ छात्र छात्राएं अध्ययनरत थे। इसमें से आठवीं उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में एडमिशन दिया गया है और यह भी कहा जा रहा है कि अब डुगरुपारा इंग्लिश मीडियम स्कूल को बंद कर दिया जाएगा। तो यहां सवाल उठता है कि शेष बच्चे कहां जाएंगे? अधिकारियों से पूछने पर कोई कहता है कि वह स्कूल पुन: हिंदी माध्यम से संचालित होगा तो कोई कहता है कि सभी बच्चों को आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में एडमिशन दिया जाएगा।
कक्ष बढ़ाकर दिया जाये शिक्षा और मंगाये जायें आवेदन- टीकाराम पटेल
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य एवं पार्षद टीकाराम पटेल ने मांग किया है कि पूर्व इंग्लिश मीडियम स्कूल डुगरुपारा के सभी बच्चों को आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश दिया जाए और जरूरतमंदों से आवेदन मंगाकर एडमिशन दिया जाये।
खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल धरमजयगढ़ में हुई शुरुआत
Previous Articleसवाल तो पूछे जाएंगे जवाब तो देना होगा भूपेश सरकार
