रायपुर। बलौदाबाजार जिला युवा कांग्रेस नेता हेमंत वर्मा ने भाजपा युवा मोर्चा को घेरते हुए कहा कि किस मुह से कांग्रेस सरकार से जवाब मांग रही युवा मोर्चा? 15 सालों से छत्तीसगढ़ में भाजपा का राज था और पच्चीस लाख से ऊपर पंजीकृत और अपंजीकृत मिलाकर 52 लाख से भी ज्यादा युवाओं को बेरोजगार हुआ करते थे। उस वक्त न ही बेरोजगारी भत्ता दिया जाता था न ही नियुक्तियां ढंग से की जा रही थी। जिसके चलते प्रदेश में बेरोजगारी दर हद से ज्यादा हो चुकी थी। जब 15 साल तक भाजपा सरकार सत्ता में थी तब इन्हें अपने कार्यकाल में युवाओं एवं बेरोजगारों की चिंता कभी नही हुई। युवा नेता हेमंत वर्मा ने बताया जिस शराब को लेकर आज भाजपा मुद्दा बना रही सरकार से जवाब मांग रही उस शराब को सरकारी ठेका भी तो भाजपा के कार्यकाल में हुवा तब इन्हें शराब बंदी, और प्रदेश के युवाओ की चिंता नही थी। जब इनके कार्यकाल में धान घोटाला, नान घोटाला, आंख फोड़ कांड, जैसे कई अपराध घटना घटी तभी यही भाजपाई चुप्पी साध बैठे थे। जब धान के 2100 समर्थन मूल्य की बात कर किसानों को ठगा था तब कहाँ छुपी बैठी थी युवा मोर्चा? जब इन्ही के शासन काल मे किसान आत्महत्या कर रहे थे तब ये आराम से अपने घरों में सोए हुए थे। इसलिए ये भाजपाई किसानों की बात ही ना करे। भाजपा की ही मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली के सड़कों में आज भी धरने में बैठे हैं जिन पर सरकार ने कोई ध्यान नई दिया उल्टा किसानों पर बलपूर्वक लाठी चार्ज कर खदेडऩे का काम कर रही है। हेमंत वर्मा ने कहा केंद्र सरकार ने हर साल बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था। पहले ये भाजपाई उसका हिसाब बेरोजगारों को दे। की कितनो को रोजगार दिया गया हर साल? हेमंत वर्मा ने यह भी बताया कि जिन भाजपाइयों ने हमारे हिन्दू धर्म और भगवान राम तक को नही छोड़ा उनकी भी आड़ में पैसे खाये है वो आखिर किस मुह से जवाब मांग रहे है। पहले वो पूरे देश के हिंदुओं को भगवान राम के नाम पर किये गए फर्जीवाड़े का जवाब दे। जो 15 साल में भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में नही कर सकी वो भूपेश सरकार ने ढाई सालों के कार्यकाल कर दिखाया है। कार्यो को देख भाजपा मंडली को पेट में दर्द उठा है इसलिए उल्टा सीधा कार्य कर रही हैं बयान बाजी कर रही है जनता को भ्रमिक कर गलत जानकारी झूठा समाचार का प्रचार कर रही।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version