रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के जवानों ने मुठभेड़ में महिला नक्सली को मार गिराया है। इस दौरान उनके पास से एके 47, रायफल, दो पिस्टल बरामद किया गया। यह मुठभेड़ सुकमा जिले के दरभा के चांदामेटा में हुई है। महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। इस तरह से जवानों को एक बड़ी सफलता मिली है। आपको बता दें कि बुधवार को जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ था। जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 6 नक्सलियों को मार गिराया।
