रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में एक बार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है। राज्य के सरगुजा संभाग के सीतापुर थानांतर्गत ग्राम काराबेल बिशुनपुर में एक शादी समारोह में 2 नाबालिग लड़कियां बारात आई थी, जिस पर आरोपियों की नजर गढ़ गई और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। बताया जाता है कि पीडि़त लड़कियों को पहले बंधक बनाया गया फिर उसे जबरन शराब पिलाया गया और उसके बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है जबकि 3 आरोपी फरार है। इस संबंध में जानकारी के अनुसार सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम काराबेल बिशुनपुर में शादी में बारात आई 2 नाबालिग लड़कियों को 4 युवकों ने पहले बंधक बनाया इसके दोनों को जबरन शराब पिलाकर बारी-बारी से सामुहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद दोनों नाबालिग लड़कियों मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वहीं इस मामलें की जानकारी देने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। हालांकि बाद में दोनों ने अपने परिजनों को दुष्कर्म के बारे में बताया। परिजनों सीतापुर पुलिस थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि मामले की पुष्टि करते हुए स्वयं पीडि़ता सहित सीतापुर थाना प्रभारी रूपेश नारंग ने बताया कि दोनों पीडि़ता शादी में बारात के दिन काराबेल बिशुनपुर आयीं हुई थी, जिसे 4 नामजद आरोपियों में अनिल भगत, मुकेश, अखिलेश और राजेंद्र द्वारा बंधक बनाया गया। दोनों पीडि़ता को शराब पिलाते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। एक आरोपी अनिल भगत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले में 3 अन्य आरोपी मुकेश, अखिलेश और राजेंद्र अभी भी फरार है जिसकी पतासाजी सीतापुर पुलिस कर रही है।

