अम्बिकापुर। अम्बिकापुर नगर निगम एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए एस.डी.एम. अम्बिकापुर द्वारा तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर 34 भू स्वामियों के जमीन का डायवर्सन, क्रय-विक्रय, अंतरण, नामांतरण तथा किसी प्रकार के निर्माण कार्य करने पर जांच कार्यवाही पूर्ण होने तक रोक लगा दी गई है। स्थगन आदेश में कहा गया है कि निजी भूमि स्वामियों द्वारा कृषि से भिन्न प्रयोजन हेतु भूमि का समतलीकरण करते हुए ईंट, चूने व सीमेंट पोल से टुकड़ों में भूमि चिन्हांकित किया जा रहा है। इन टुकडा भूमि का स्वरूप परिवर्तित कर कालोनियों के निर्माण व विक्रय हेतु अवैध प्लाटिंग संभावित है। इसलिए जांच कार्यवाही पूर्ण होने तक क्रय-विक्रय, डायवर्सन आदि पर रोक लगाया जाता है। रोक लगाए गए भूमि स्वामियों में भगवानपुरकला के सुरेश गुप्ता, अम्बिकापुर के श्रीमती जूही मेहता, सुभाष नगर के दिलीप धर, श्री अमन राय, श्री राधेकृष्ण गोयल, श्री शैलेंद्र राय, अनिल कुमार ताम्रकार, अनिल सिंह, चठीरमा के आयुष गोयल, नेहरूनगर के सुमंत सिकदर, दीपक गोस्वामी, सरगवां के राधेश्याम अग्रवाल, बिजेंद्र सिंह, मायापुर के प्रियवर संतोष, देवी राम, भि_ीकला के दीपक रूप चंदानी, संजय गुप्ता, क्रान्ति प्रकाशपुर के श्रीमती सूरजमनिया, मोहम्मद इरसाद अंसारी, भरत, संतोष अग्रवाल, फुन्दूरडिहारी के रामकृष्ण गोयल, सुभाष राय, श्रीमती रीता गोयल, श्रीमती अंजना, केशवपुर के भीमसेन, रेनु सिंह, अशोक सिंह, हर्राटिकरा के बारातू, सोनपुरकला के प्रमोद कुमार भगत, कपिल देव, ब्रम्हानंद रेलवानी, असोला के श्रीनाथ एवं श्रीमती रंजना पाठक शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version