देश के महान एथलीट मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। लगभग एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार शाम को एथलीट ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने शोक प्रकट करते हुए उनके जीवन को प्रेरणा स्त्रोत बताया। एथलीट के निधन पर राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, स्पोर्टिंग आइकन मिल्खा सिंह के निधन से मेरा दिल दुख से भर गया है। उनके संघर्षों की कहानी और चरित्र की ताकत भारतीयों की पीढय़िों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार के सदस्यों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने एक संदेश में कहा कि मिल्खा सिंह के निधन से वह स्तब्ध हैं। विश्व स्तर पर अपने जादुई प्रदर्शन से प्रत्येक भारतीय को प्रेरित किया और उन्हें गर्व करने का अवसर दिया। उन्होंने न केवल खेल के क्षेत्र में प्रतिमान स्थापित किए बल्कि जीवन के अनेक क्षेत्रों में वह आदर्श बनें। उपराष्ट्रपति ने कहा कि मिल्खा सिंह की जीवन यात्रा खिलाडिय़ों को प्रेरित करती रहेगी और उन्हें बाधाओं से परे जाने का उत्साह देती रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया जिनका असंख्य भारतीयों के ह्रदय में विशेष स्थान था। अपने प्रेरक व्यक्तित्व से वे लाखों के चहेते थे। मैं उनके निधन से आहत हूं। उन्होंने आगे लिखा, मंैने कुछ दिन पहले ही श्री मिल्खा सिंह जी से बात की थी। मुझे नहीं पता था कि यह हमारी आखिरी बात होगी। उनके जीवन से कई उदीयमान खिलाडय़िों को प्रेरणा मिलेगी। उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों को मेरी संवेदनायें। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, महान धावक मिल्खा सिंह के निधन से बहुत दुख हुआ। उडऩ सिख की शख्सियत आने वाली पीढय़िों को प्रेरित करती रहेगी। विश्व एथलेटिक्स में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मिल्खा सिंह जी न सिर्फ खेल के सितारे थे बल्कि अपने समर्पण और संयम की वजह से करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा के स्रोत थे। उन्होंने कहा, उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। भारत अपने फ्लाइंग सिख को याद करता है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मिल्खा सिंह के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, देश में जब भी उड़ान की कहानियां कही जाएंगी, तब एक ऐसी शख्सियत का नाम जरूर आएगा जिसने रेस के मैदान में देश और करोड़ों भारतीय युवाओं के सपनों को एक नई ऊंचाई दी। मिल्खा सिंह जी, विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट किया, स्पोर्ट्स आइकन,फ्लाइंग सिख, मिल्खा सिंह के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्होंने कहा, महान धावक फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। अपनी रफ्तार और साहस से उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए और हमारे देश के लिए ख्याति अर्जित की। उनका नाम खेल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से अंकित होगा। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version