रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस अपनी छवि सुधारने की दिशा में हर समय प्रयास करते रहते है, लेकिन महकमे में कुछ ऐसे भी लोग होते है जिनकी वजह से छवि धूमिल हो ही जाती है। कुछ ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद से सामने आया है जहां घूसखोरी का वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महासमुंद जिले के तुमगांव थाना के टीआई और एएसआई को घूसखोरी के आरोप में एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस मामले में ट्रांसपोर्टर ने आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जानकारी के अनुसार तुमगांव थाना टीआई शरद ताम्रकर और एएसआई विजेन्द्र चंदनिहा दिनदहाड़े ट्रक चालकों से पैसों की उगाही कर रहे थे। वहीं अब इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर दोनों को तत्काल निलंबित किया है। वायरल वीडियो में पुलिस ने 10,000 की मांग की जा रही है, लेकिन 5000 में सौदा पक्का पुलिस ने अपने ही सीसी कैमरे से बचते हुए साइड में चलने को बोल रहे हैं और वहीं 5000 गिनते हुए भी दिख रहे हैं। इसका वीडियो वायरल होते ही इधर महासमुंद पुलिस अधीक्षक तुमगांव थाना प्रभारी शरद ताम्रकार और चंदनिया को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई से ट्रांसपोर्टरों ने भी राहत की सांस ली।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version