रायपुर। भारत लाल वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गंगोत्री वर्मा निवासी रोहनीपुरम डीडी नगर वार्ड रायपुर के द्बारा अपने पुत्र स्वर्गीय राकेश वर्मा एवं स्वर्गीय पुत्री स्मृति बघेल के स्मृति में चालिस लाख रूपये, 40 लाख रुपये अनुदान दिया गया। जिससे डीके हास्पिटल परिसर सीएमएचओ आफिस के पास टेस्ट लेब हेतु जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ श्रीमती मीरा बघेल के सौजन्य से भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्य संपन्न किया गया, जिससे शीघ्रातिशीघ्र निर्माण का कार्य प्र्रांभ किया जा सकेगा। इस सेवाभावी कार्य के लिए वार्ड पार्षद श्रीमती मधु चंद्रवंशी द्वारा वर्मा दम्पत्ति का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया गया। विदित हो जलसंसाधन विभाग से सेवानिवृत्त भारत वर्मा अपने पुत्र पुत्री के स्मृति में इससे पहले भी कुर्मी समाज के सरदार वल्लभ भाई पटेल भवन हेतु 10 लाख रुपये दे चुके हैं साथ ही अनाथ एवम निर्धन बच्चों के विवाह हेतु बिरगांव स्थित एक सामाजिक संस्था को प्रतिवर्ष 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी करते हैं। वर्मा दंपति ने मृत्युउपरांत अपने शरीर को एम्स हॉस्पिटल में दान देने की घोषणा की है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी, मण्डल अध्यक्ष अनिल सोनकर, भक्तभूषण चंद्रवंशी, दिलीप सोनी, भुवनेश्वर यादव मौजूद रहे।
सेवा समर्पण एवं दान की अद्भुत मिसाल वर्मा दम्पत्ति का डीडी नगर वार्ड पार्षद मधु चंद्रवंशी ने किया सम्मान
Previous Articleछत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने छत्तीस वादों का जुमला कर जनता को ठगा- चूड़ामणि निर्मलकर
Next Article एकतरफा प्यार प्रस्ताव ठुकराया, हुआ यह अंजाम
