नई दिल्ली। हर गर्भवती चाहती है कि उसका बच्चा खुबसूरत और स्वस्थ हो। इसके लिए खान पान का खास ध्यान रखना होता है। इसी तरह से शास्त्रों में भी इसका जिग्र किया गया है, जिसमें बताया गया है कि एक स्वस्थ और लकी बच्चा कैसे पा सकते है। रत्न शास्त्र में इसके बारे मंज बताया गया है कि तंत्र शास्त्र के अंतर्गत कई प्रकार के पत्थरों का प्रयोग किया जाता है, ऐसा माना जाता है कि इनकी सहायता से कार्य जल्द ही पूर्ण हो जाते हैं। तन्त्र शास्त्र में एक पत्थर है हकीक, इस पत्थर के पीछे यह भी मान्यता हैं कि जिसके घर में हकीक पत्थर होता है, उसके घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होती। तंत्र शास्त्र में हकीक पत्थर का विशेष महत्व होता हैं, जिसका प्रयोग अलग-अलग टोटकों को सफल बनाने के लिए किया जाता हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए यह रत्न अच्छा और फायदेमंद माना जाता है। इसे धारण करने से बच्चा खुबसूरत और स्वस्थ होता है। जानकारी के लिए बता दें कि यह एक शांति पूर्ण रत्न है जो लोगों की मुश्किल घड़ी में मदद करता है और उन्हें शांति प्रदान करता है। हकीक से आंतरिक शक्ति और मज़बूती प्राप्त होती है। यह तनाव पूर्ण परिस्थितियों में भी काफी मददगार साबित होता है। हकीक आपको व्यावहारिक निर्णय लेने वाली स्थितियों में शांत बनाए रखता है। हकीक दैविक ऊर्जा के साथ संपर्क बनाए रखने में मदद करता है। काले हकीक के मोतियों की माला पहनने से मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा यह हमारी कार्य के प्रति एकाग्रता को बढ़ाता है।
