नई दिल्ली। नमक खारा होता है। इसको खान पान में प्रयोग में लाया जाता है। नमक के बिना खाना बेस्वाद लगता है। लेकिन आपको बता दें नमक के बिना खाना ही नहीं जीवन भ बेस्वाद हो जाता है। नमक खाने के लिए ही नहीं जीवन में खुशियां लाने के भी काम आता है। वास्तु के अनुसार नमक में गजब की शक्ति होती है, यह न सिर्फ हमारे लिए खाने में बहुउपयोगी है। नमक घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरने के साथ-साथ हमें सुख-समृद्धि भी देने का कार्य करता हैं। जैसे कि यदि मन अशांत, चिंतित या बैचेन है तो नमक मिले हुए जल से स्नान करें। इसके अलावा दोनों हाथों में साबुत नमक भर कर कुछ देर रखे रहें, फिर वॉशबेसिन में डालकर पानी से बहा दें। ऐसा करने नकारात्मकता दूर हो जाती है। रोग से मुक्ति पाने के लिए नमक रामबाण उपाय है। अगर कोई लंबी बीमारी से ग्रसित हैं तो उसके सिरहाने कांच के एक बर्तन में नमक रखें। एक सप्ताह बाद उस नमक को बदल कर दोबारा नमक रख दें। धीरे-धीरे सेहत में सुधार होने लगेगा। इसी तरह से किसी का नमक खाने से पहले सोचे की। : सुखी रहने के लिए किसी शत्रु या पापी पुरुष के यहां का नमक कदापी न खाएं। हर कहीं का नमक या नमकीन न खाएं इस बात का हमेशा ध्यान रखें। गृह क्लेश को भी नमक खत्म करता है। सेंधा या खड़े नमक का एक टुकड़ा शयनकक्ष के एक कोने में रखें। इस टुकड़े को महीने भर के बाद बदल दें और दूसरा नया टुकड़ा रख दें। इससे पति-पत्नी में क्लेश नहीं रहेगा। धन का प्रवाह बनाए रखने के लिए कांच का एक गिलास लेकर उसमें पानी और नमक मिलाकर घर के नैऋत्य कोने में रख दें और उसके पीछे लाल रंग का एक बल्व लगा दें। पानी और नमक बदलते रहें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version