रायपुर। धान खरीदी केंद्रों की समस्याओं को लेकर कवर्धा जिले के सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों ने आज सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। सभी 400 कर्मचारियों ने सहकारी समिति के उप पंजीयक के नाम अपना इस्तीफा सौंपा है। दरअसल जिले के धान खरीदी केंद्रों में 6 माह बितने के बाद भी धान का उठाव नहीं हुआ है। धान का उठाव नहीं होने पर केंद्र में तैनात कर्मचारियों को धान के लिये बारदान की कमी, हमाल की व्यस्था सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी बात से नाराज कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने किसानों से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की थी, जिसके बाद सेंट्रल पूल से केंद्र सरकार ने धान की खरीदी की थी, लेकिन बचे हुए धान का उठाव अब तक नहीं हो पाया है। बचे हुए धान अभी भी खरीदी केंद्रों में डंप हैं।
Previous Articleशरीर की सकारात्मक ऊर्जा और प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए योग महत्वपूर्ण : डॉ. किरणमयी नायक
Next Article पत्नी के अवैध संबंधों का पति ने ऐसे किया खुलासा
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
