किसी विवाहित महिला का किसी गैर पुरुष के प्रति आकर्षित हो जाना अवैध संबंधों को जन्म देता है। कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक पति अपनी पत्नी के अवैध संबंधों जिस तरीके से खुलासा किया वह काफी दर्दनाक रहा। हुआ यूं कि पत्नी के अवैध संबंधों के चलते हुए पति ने आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट पत्नी के त्रियाचरित्र का खुलासा कर दिया। घटना करनाल जिले के फूसगढ़ की है जहां एक पति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम बलदेव (40) है। सूचना मिलते ही सेक्टर-32-33 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया गया। पुलिस को फूसगढ़ गांव के कृष्ण ने शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि बलदेव की पत्नी के अन्य लोगों के साथ अवैध संबंध थे। बलदेव ने पत्नी को कई बार समझाया और आरोपियों को भी समझाया गया। लेकिन उन्होंने बलदेव के साथ पहले भी झगड़ा किया था। इससे तंग आकर बलदेव ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार के लोगों का कहना है कि सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम है उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में सेक्टर-32-33 थाना से जांच अधिकारी श्रीकांत के मुताबिक बलदेव की मौत हुई है। बलदेव 2 बच्चों का पिता है और दोनो की शादी 20 साल पहले हो चुकी थी। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसे जांच के लिए फोरेंसिंक टीम के पास भेजा गया है। परिवार के लोगों का आरोप है कि बलदेव की पत्नी के अवैध संबंध हैं इसी वजह से आरोपियों के साथ झगड़ा रहता था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

