रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संकुल स्रोत केंद्र परसदा (कुम्हारी) के नवनियुक्त संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया एवम प्रतिदिन योगाभ्यास करने अपील भी की। ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि योग शिक्षा को जीव व आत्मा के मिलन की संज्ञा दी गई है । शरीर एवम मानसिक स्वस्थ के लिए शारीरिक व्यायाम के साथ साथ योग का विशेष महत्व है । योगाभ्यास से समस्त शारीरिक, मानसिक प्रक्रियाएं सुचारू एवं संतुलित हो जाती है। व्यक्तित्व विकास के लिए भी योग बहुत आवश्यक है। श्रीमती अदिती बिजौरा, दिव्यांश बिजौरा, तृष्टि बिजौरा द्वारा भी योगाभ्यास किया गया। खड़े होकर, बैठ कर, लेटकर अलग अलग मुद्रा में प्राणायाम, योगाभ्यास किया गया। जिसके अंतर्गत अनुलोम, विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, ताड़ासन, कटि चक्रासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, गरूड़ासन सहित अलग अलग योगाभ्यास किये गए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version