मध्यप्रदेश में वर्ष 2019 में 23 बाघों की मौत हुई है जो संभवत: देश में सबसे अधिक है। इनमें से सात बाघों की मौत शिकारियों द्वारा इनका शिकार करने से हुई। इस साल जुलाई में जारी राष्ट्रीय बाघ आकलन रिपोर्ट 2018 के अनुसार मध्यप्रदेश ने प्रतिष्ठित ‘टाइगर स्टेट’ का अपना खोया हुआ दर्जा करीब एक दशक बाद कर्नाटक से फिर से हासिल किया। लेकिन, इस साल इतने बाघों की मौत के बाद राज्य के ‘टाइगर स्टेट’ के दर्जे पर खतरा मंडराने लगा है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की वेबसाइट के अनुसार देश में 2019 में कुल 81 बाघों की मौत हुई जिनमें से 23 बाघ मध्यप्रदेश में मरे हैं। मध्यप्रदेश में सात बाघों को शिकारियों द्वारा शिकार किया गया, जबकि सात बाघों की मौत प्राकृतिक हुई है। बाकी बाघों की मौत उनकी आपसी लड़ाई एवं दुर्घटना सहित अन्य कारणों से हुई है।  इस साल 31 जुलाई को जारी राष्ट्रीय बाघ आकलन रिपोर्ट 2018 के अनुसार देश में कुल 2,967 बाघ हैं। इनमें से सबसे अधिक 526 बाघ मध्यप्रदेश में थे जबकि कर्नाटक 524 बाघों के साथ दूसरे स्थान पर था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version