वैवाहिक रस्मों का क्रम चल रहा था कि इसी बीच दुल्हन फेरों के दौरान गांठ खोल कर अपने कमरे की ओर भाग गई और शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। बड़े मान मनौव्वल के बाद दुल्हन ने बताया कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है, शादी से इंकार का जो कारण बताया उसे जानकर अब भावी दूल्हों को यह डर सता रहा है कि कहीं हमारे साथ भी ऐसा ना हो जाये? यह मामला महोबा जिले का है।
दुल्हन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया
दुल्हन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जब परिजनों ने दरवाजा खुलवाकर प्यार से पूछा कि क्या हुआ तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इधर सबका सिर चकराने लगा। दूल्हा मायूस होकर बैठ गया। सब अचंभित थे। काफी मान-मनौव्वल के बाद दुल्हन ने कहा कि दूल्हा उसे पसंद नहीं है। लोगों ने खूब समझाया पर वो नहीं मानी। माहौल तनावपूर्ण होने लगा। आखिरकार सरपंच जी के दरवाजे पर दोनों पक्ष गए और पंचायत बैठ गई। पंचायत में दोनों पक्ष दिए गए सामान, खर्च और लेन-देन वापस करने पर राजी हो गए और बारात बैरंग बिना दुल्हन लिए लौट गई। इस घटना की इलाके में जोरों पर चर्चा है। इस दौरान जिस युवक की शादी होनी है वो भी टेंशन में है कि उसकी होने वाली दुल्हन कहीं उसके साथ ऐसा न कर दे। वे अपनी होने वाली से फोन पर साफ-साफ पूछ रहे हैं कि मैं पसंद हूं कि नहीं। ध्यान से देख लो। उसके जैसा मत कर देना।
Previous Articleअयोध्या ऐसी हो जहां भारत की संस्कृति की झलक दिखे-मोदी
