सोशल मीडिया का प्रमुख प्लेटफार्म ट्विटर इन दिनों काफी सुर्खियों है, किसी ना किसी मामले को लेकर इस कंपनी को हर किसी के निशाने पर है। इसी कड़ी में ट्विटर एक बार फिर ऐसी हरकत कर दी जिससे केन्द्र सरकार के निशान पर आ गई। हुआ यूं कि ट्विटर ने भारत के नक्शे से छेड़छाड़ करते हुए केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश बता दिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई कर सकती है। इससे पहले ट्विटर ने लेह को चीन का हिस्सा बता दिया था, जिस पर सरकार ने कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए चेतावनी दी थी। देश के नए आईटी रूल्स को मानने में आनाकानी करने वाले सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ने अपने वेबसाइट के करियर सेक्शन में यह गलत दिखाया है। ट्विप लाइफ सेक्शन में दिख रहे नक्शे में जम्मू और कश्मीर को अलग देश दिखाया गया है तो लेह को चीन का हिस्सा बताया गया है। ट्विटर ने यह गलती ऐसे समय पर की है जबकि भारत के आईटी कानून को लेकर उसका सरकार से तकरार चल रहा है और हाल ही में भारत के आईटी व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का ट्विटर हैंडल एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था। माना जा रहा है कि सरकार आने वाले दिनों में ट्विटर पर सख्त कार्रवाई कर सकती है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट को हाल ही में नाइजीरिया में इसी तरह की गतिविधियों की वजह से बैन किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version