पांडुका। छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी राज्यों में कोरोना वैश्विक महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के कारण बस संचालकों की माली हालत खराब हुआ है, लेकिन अब पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि से काफी असर पड़ा है। इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के बैनर तले जिला गरियाबंद के बस मालिकों ने अपने दो माँगों डीजल मूल्य में बेहताशा वृद्धि हो जाने के कारण यात्री किराया बढ़ाए जाने एवं किराए वृद्धि के संबंध में स्थायी बनाएं जाएं। बसों एवं परमिटों के निष्प्रयोग के लिए 2 माह की सीमा समाप्त किया जावे। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के पदाधिकारियों ने गरियाबंद जिला मुख्यालय में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला अपर कलेक्टर को सौंपा। इस अवसर पर संरक्षक दयालूराम निर्मलकर, अध्यक्ष हेमलाल देवांगन, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे, कोषाध्यक्ष नागेश गजभिये, तीरथ देवांगन सहित सभी बस संचालक उपस्थित थे।

