रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों की मौजूदगी में एक समाज प्रमुख को कड़ी फटकार लगाये जाने की उड़ती खबर से समाज के भीतर खलबली मच गई है। इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में राजनीतिक दलों को सत्ता सौंपने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाजों में से एक समाज के प्रमुख बीते दिनों अपने साथियों के साथ मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुंचे जहां अपने विरोधियों की शिकायत मुख्यमंत्री से करने लगे जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हे कड़ी फटकार लगाई। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के द्वारा साफतौर पर शिकायत करने पहुंचे समाज प्रमुख से कहा गया कि आप समाज के मुखिया हो, और इस मामले में आप ही निर्णय लें। आपको बता दें कि इस समाज में चुनाव को लेकर इन दिनों काफी घमासान मचा हुआ है। चुनाव को लेकर इस समाज के पदाधिकारीगण दो खेमों में बंटता नजर आ रहा है, एक खेमा राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण और जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन की अनुमति नहीं दिये जाने का हवाला देकर चुनाव टाल दिया गया है। वहीं दूसरा खेमा इस समाज प्रमुख पर समाज को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मनमानी के चलते चुनाव टाले जाने की बात कही है। साथ ही यह भी कहा गया कि कोविड नियमों का पालन करते हुए सामाजिक चुनाव कराया जा सकता है। जबकि राज्य में अभी कोरोना संक्रमण की स्थिति काफी कम है, और जिला प्रशासन को भी कोविड नियमों का पालन करते हुए चुनाव कराये जाने की अनुमति प्रदान करनी चाहिये, बीतें दिनों कांग्रेस-भाजपा द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया जिसमें जमकर कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई गई, अब इन दोनों पार्टियों को धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति कहां से मिल गई? बहरहाल अब भविष्य में स्थिति क्या बनती है यह तो समय पर ही पता चलेगा। लेकिन समाज के भीतर समाज प्रमुख को कड़ी फटकार लगाये जाने की जमकर चर्चा होती रही।
