रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के विकासखंड धर्मजयगढ़ के ग्राम सिसरिंगा में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना में घायलों के बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैरायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा इस घटना में मृत 6 लोगों के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है वहीं घायलों को धरमजयगढ़ और जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।
रायगढ़ सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु : मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख व्यक्त किया
Previous Articleछत्तीसगढ़ में अब तक आज 238 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरा किया वादा
