रायपुर 01 जुलाई/ छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामकुमार सिरमौर ने अपने जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही पूरे मानव जाति को एक-एक वृक्ष लगाने की अपील भी की। ज्ञात हो कि वर्तमान में पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पेड़ो की महत्ता को नकारा नही जा सकता।पर्यावरण को सवारने के लिए पेड़ जरूरी है। विधानसभा स्थित ग्राम नरदहा, जिला रायपुर में बहुद्देश्यीय कुर्मी भवन के प्रांगण में 30 पौधे लगाया तथा 70 पौधे ग्राम पंचायत को सौंपा गया।
वैश्विक महामारी कोरोना से दिवंगत हुए कुर्मी समाज एवं सर्व समाज के देहावसान लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष ने लोगो को जागरूक तथा सतर्क होने, शासन प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करने व वैक्सीन लगाने की अपील किए हैं। अपने जन्मदिन पर केन्द्रीय अध्यक्ष ने किसी भी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन नही किया तथा लोगो को एक एक वृक्ष लगाने हेतु निवेदन किया है। इसके साथ ही समाज के 10 राज में वृक्षारोपण करने हेतु युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वृक्षारोपण के अवसर पर महामंत्री ललित बघेल, इंजी रामकुमार वर्मा राजप्रधान, अनिल नायक चुनाव प्रभारी, नूतन कुमार युवा अध्यक्ष, गिरवर वर्मा राज मंत्री, डॉ नरेंद्र वर्मा सरपंच, नकुल वर्मा, टिकेश वर्मा, दिनेश सरसिहा, नीरज वर्मा, तुलेश्वर वर्मा व ग्रामवासी सम्मिलित हुए
