रायपुर। एक महिला का अपने पति के शादीशुदा रिश्तेदार से पहली मुलाकात का जो दौर शुरू हुआ वो कब प्रगाढ़ प्रेम में बदल गया किसी को भनक तक नहीं लगी। लेकिन उनका यह प्रेम प्रसंग समाज की नजरों में अनैतिक है, इस कारण ज्यादा दिन तक नहीं चला और प्रेमी जोड़े ने होटल के एक कमरे में खुदकुशी कर ली। घटना छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ का है जहां एक होटल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक महिला और पुरुष शादीशुदा थे और दोनों आपस में रिश्तेदार थे। गंडई की रहने वाली महिला अपने पति के साथ भिलाई में रहती थी। वहीं उनके रिश्तेदार मुकेश से महिला की मुलाकात के बाद दोनों में प्रेम हो गया। घर वालों को उनके प्रेम संबंध की जानकारी होने पर उन्हें समझाया भी गया। भिलाई के महिला थाने में सुलह भी करवाई गई थी। उसके बाद मृतक महिला लक्ष्मी अपने पति के पास वापस गंडई भी आ गई थी। लेकिन मंगलवार से ही लक्ष्मी और मुकेश के लापता होने का पता चला। दरअसल दोनों डोंगरगढ़ के एक होटल में रुके तथा वहीं फांसी लगा ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनके परिजनों को सूचना दी गई। बहरहाल दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Previous Articleखारंग जलाशय के विकास के लिए 33 करोड़ रूपए स्वीकृत
Next Article गृह विभाग के कार्यों की समीक्षा
