रायपुर। कोरोना पीडि़त परिवारों का हाल चाल जानने, उनका सुख दु:ख बांटने पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आउट रीच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में कोरोना पीडि़त परिवार से मिलकर सर्वे का कार्य शुरू किया गया है, जिसके लिए प्रत्येक जिले व प्रत्येक ब्लॉक में समन्वयक एवं कोरोना योद्धा की नियुक्ति की गई है जो पीडि़त परिवार से मिलकर हाल चाल जानेंगे। आज इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस अहिवारा के मुरमुन्दा से इस अभियान की शुरुआत अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी दुर्ग ग्रामीण निर्मल कोसरे द्वारा किया गया इसी के साथ आज से ही अहिवारा ब्लॉक के सभी गांवों में अभियान शुरू किया जाना है। अभियान को शुरू करने के लिए अहिवारा ब्लॉक अध्यक्ष हीरा वर्मा ने कोरोना योद्धाओं को ग्रामवार नामित कर जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे के साथ जिला महामंत्री झुमुक साहू, खिलावन चक्रधारी, ब्लॉक अध्यक्ष हीरा वर्मा, ब्लॉक् अध्यक्ष चरोदा-भिलाई मनोज मढरिया ब्लॉक उपाध्यक्ष योगेश टिकरिहा, अजय मढरिया, कोषाध्यक्ष रामरतन साहू, ग्राम सांकरा सरपंच श्रीमती जानकी साहू, मन्त्री प्रतिनिधि खनिज विभाग जगदीश मार्कण्डे, सचिव युवराज निर्मलकर, रामस्वरू, मीडिया प्रभारी सुमन साहू, पंकज सिकट, उमेश बंजारे, अशोक आडिल, एवं संतोष निर्मल, बोधन महिलांग, भोज पाटले, टीकम भास्कर आदि उपस्थित थे।
Previous Articleभारतीय थलसेना की लिखित परीक्षा के लिए 15 दिवस का निःशुल्क कोचिंग
Next Article मुख्यमंत्री की किसानों से अपील

