नारायणपुर । कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर 29 जून को खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध उत्खनन करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई की गई। खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त दल ने जिले के ग्राम पंचायत सूलेंगा उत्खनन और परिवहन करने पर कार्यवाही की। प्रभारी खनिज अधिकारी दिनेश नाग ने बताया कि 29 जून को .खनिज मुरूम का अवैध रूप से उत्खनन करते पाए जाने पर खनिज निरीक्षक सोमेश सिन्हा ने 1 जेसीबी तथा 3 ट्रेक्टर-ट्रॉली का अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाए जाने पर जब्त कर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है।
प्रभारी खनिज अधिकारी एवं एसडीएम दिनेश नाग ने बताया कि 29 जून को ग्राम सूलेंगा में खनिज मुरूम का अवैध रूप से उत्खनन करते पाए जाने पर खनिज निरीक्षक सोमेश सिन्हा ने 1 जेसीबी तथा 3 ट्रेक्टर-ट्रॉली का अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाए जाने पर जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। खनिज निरीक्षक ने बताया कि अवैध रूप से मुरुम का उत्खनन एवं परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम ने छापा मारा तो 1 जेसीबी मशीन वाहन क्रमांक CG21F3717 एवं 3 ट्रेक्टर जिसमे दो बिना नंबर एवं एक ट्रैक्टर क्रमांक CG17KG 7964 अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाये गये। विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ गौड़ खनिज अधिनियम 2015 के तहत कार्यवाही की जा रही है। बताते चलें कि इसके पूर्व भी जिले में अवैध उत्खनन के कही प्रकरणों में खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही टीम में नायब तहसीलदार मुकेश ठाकुर खनिज निरीक्षक सोमेश सिन्हा एवं कर्मचारी शामिल थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version