रायपुर।प्रदेश की सामाजिक संस्था”वक्ता मंच”ने अभी जारी वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने की घोषणा की है।’पौधे लगाओ-सम्मान पाओ’योजना के तहत प्रदेश का कोई भी नागरिक इस सम्मान हेतु आवेदन कर सकता है।इसके अंतर्गत वृक्षारोपण करती हुई तस्वीरे मंच के संयोजक शुभम साहू के व्हाट्सएप्प नंबर 9165599995 पर प्रेषित करना होगा।पौधे लगानेवालों को उन पौधों के बड़े होने तक देखभाल करने की जिम्मेदारी भी लेनी होगी।योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को पर्यावरण मित्र का ऑनलाइन सम्मान प्रेषित किया जायेगा। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि देश व दुनिया मे घटते जंगल अब धरती पर जीवन के अस्तित्व के लिए ही खतरा बनते जा रहे है।अतः आम नागरिकों के छोटे छोटे प्रयास प्रकृति की रक्षा व संवर्धन में सहायक हो सकते है।इस दिशा में प्रयासरत समस्त व्यक्तियों को वक्ता मंच द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है।हमारे प्रदेश में भी निरंतर घटते वन क्षेत्र एक भयावह भविष्य की चेतावनी दे रहे है।वृक्षारोपण का दायरा बढ़ाने हेतु सरकारी प्रयासों के साथ ही स्वैच्छिक एवं गैर सरकारी प्रयास एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते है।मंच द्वारा नीम,पीपल,बरगद जैसे अधिक मात्रा में आक्सीजन प्रदान करनेवाले वृक्षो को लगाने का अनुरोध किया गया है।यदि हम चाहते हैं कि प्रदूषण कम हो एवं हम पर्यावरण की सुरक्षा के साथ सामंजस्य रखते हुए संतुलित विकास की ओर अग्रसर हो, तो इसके लिए हमें अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण का सहारा लेना होगा।आज हम सबको वृक्षारोपण करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं| जीवों द्वारा छोड़े गए कार्बन डाइ ऑक्साइड को ये जीवनदायिनी ऑक्सीजन में परिवर्तित करते है। वृक्ष हमें छाया प्रदान करते हैं।इनके छाया में पशु-पक्षी ही नहीं, मानव भी चैन की सांस लेते हैं।जहां वृक्ष पर्याप्त मात्रा में होते है, वहां वर्षा की मात्रा भी सही होती है।वृक्षों की कमी सूखे का कारण बनती है ।वृक्षों से पर्यावरण की खूबसूरती में निखार आता है।अतः वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्ष लगाये जाने की आवश्यकता है।

