रायपुर। साहू समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठा आैर जवाबदारी तथा समर्पण काे देखते हुए रायपुर के संदीप साहू को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर, राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता आैर अपर महामंत्री अरूण भस्मे ने की है। इससे पहले संदीप कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे आैर समाज के प्रति नई सोच तथा सक्रियता दिखाते हुए न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि देश के दूसरे प्रदेशों में भी काफी सकारात्मक काम किए हैं। संदीप की नियुक्ति पर प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन, हिरवानी, समेत सभी प्रदेश पदाधिकारियों, समाज के सांसदों, विधायकों,अमित साहू,राजेश साहू,ओम प्रकाश साहू,प्यारे लाल साहू ,गोपी साहू समेत अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Previous Articleमोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले बदले गए 8 राज्यों के राज्यपाल, रमेश बैस होंगे झारखंड के राज्यपाल
Next Article सीनियर आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह निलंबित

