रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी एवं सर्व छत्तीसगढिय़ा समाज के महामंत्री उमाकांत वर्मा ने महामहिम रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल बनने पर बधाई दी है। आपको बता दें कि आज देश के राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद ने 8 राज्यों में नये राज्यपाल की नियुक्ति की है। इसी कड़ी में त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। श्री बैस को झारखंड का प्रभार सौंपे जाने पर बधाईयां देने का सिलसिला जारी है। बधाई देने वालों में सर्वश्री उमाकांत वर्मा, रुद्र कुमार वर्मा, मयंक वर्मा, डिकेश वर्मा, राजेश वर्मा, चंद्रभूषण वर्मा, किशोर वर्मा, साकेत वर्मा अंकित वर्मा, दिनेश परगनिहा, संजय वर्म ओमप्रकाश परगनिहा, मुकेश वर्मा, धनेश वर्मा, ताम्रध्वज वर्मा, दुष्यंत कुमार वर्मा, कुबेर वर्मा आदि शामिल है।

