जामगांव। स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव एम. के प्राचार्य डी.आर.मनहर अपनी अधिवार्षिकी सेवा पूरी कर 30 जून 2021को सेवानिवृत हुए। सेवानिवृत पर शाला परिवार द्वारा हैप्पी रिटायरमेंट-विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व प्रथम मुख्य अतिथि के रुप में विराजमान सेवानिवृत प्राचार्य द्वारा विद्या देवी सरस्वती की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रभारी एल.पी. तिवारी ने स्टॉफ की ओर से मुख्यअतिथि का चन्दन लगाकर पुष्पमाला शॉल- श्रीफल-स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किये। प्रधानपाठक श्री बी.पी. ठाकुर ने पेन डायरी श्रीफल शाल से सम्मानित किये श्रीमती योगिता राजपुरोहित ने शाल-सूट, वास्तु प्लांट्स से सम्मानित किये आर.के.वर्मा एवं विजयवर्मा ने अलग अलग किस्म के पौधे भेंट कर सम्मानित किये, श्रीमती रन्जूलता पाण्डेय ने शाल श्रीफल से सम्मानित किये। रोशनलाल ने श्रीफल शाल से सम्मानित किये समस्त स्टॉफ ने बारी-बारी से प्राचार्य का चन्दन लगाकर स्वागत-सम्मान किये और टुरिस्ट गिफ्ट भेंट किया गया । स्टॉफ मेम्बरों द्वारा प्राचार्य के साथ बिताये पल का साझा किया। उनके कार्य -व्यवहार, सरल-सहज व्यक्तित्व के धनी यथा नाम तथा गुण को चरितार्थ कर रहा है।
अविस्मरणीय क्षण स्मृतिपटल पर बने रहेंगे
सेवानिवृत प्राचार्य डी.आर. मनहर ने उद् बोधन में कहा कि मुझे अत्यंत गर्व एवं खुशी हो रही है कि जहां मैंने हायर सेकेण्डरी पढ़ाई की वहां प्राचार्य-शिक्षक के रुप में शेष सेवा देते हुए सेवानिवृत हो रहा हूँ, मैं जामगांव स्कूल को नमन करता हूँ शिक्षाविभाग में अपने सफर ए जिन्दगी का विस्तार से अनुभव साझा किया। अपने स्कूल के विकास एवं सौन्दर्यीकरण हेतु सहयोग रहेगा ।अपने विद्यालय को वाटरकुलर भेंट करेंगे। सेवाकाल में अपने कर्त्तव्य पालन में एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन में आपलोगों का सतत् स्नेह- सहयोग-मार्गदर्शन-उपयोगी सुझाव मिलता रहा जिसके लिए कृतज्ञता ,आभार धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। कार्यक्रम का बहुत ही प्रभावकारी सफल संचालन प्राचार्य का शिष्य रहे श्री राजेश कुमार वर्मा व्याख्याता ने किया। इस अवसर पर श्रीमती रन्जू पाण्डेय, सविता पाण्डेय श्रीमती देवश्री देवांगन, योगिता राजपुरोहित, मयूरी शुक्ला, पिंकी कश्यप, मंजू सेठिया, स्वराज कौर विरदी, आर.के.गायकवड़, बी.पी.चन्द्राकर संकुल समन्वयक, अजय शर्मा, आर.आर चतुर्वेदी व्ही.के.वर्मा, लालकृष्ण रात्रे, रोशनलाल, निलेश सेन पुष्पा यादव, नमिता ,राजेन्द्र एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे एवं भावभीनी सहित उल्लासमय वातावरण में विदाई दी गई ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version